Saturday, February 27, 2016

Hindi Geet ..... Gyan yog ki karo

ज्ञान योग की करो शौक से 
शौक से करो पढ़ाई 
इसी पढ़ाई से हो सकती 
सच्ची नेक कमाई 

ज्ञान बिना है लाभ भला 
कब किसको जग में मिलता। 
माया करती लढाई, नशा 
उल्टा ही उल्टा चढ़ता 
अपनी कमी को छुपाकर 
खुद को ठगना कभी 
ज्ञान योग की करो शौक से 
शौक से करो पढ़ाई 

याद रहे विपरीत नियम के 
कुछ भी नहीं है करना 
कंकड़ रूपी औगुण छोड़के 
गुण के मोती तुम चुगना 
बन कर हँस ज्ञान - सागर में 
रहना मेरे भाई। 

ज्ञान योग की करो शौक से
शौक से करो पढ़ाई 
इसी पढ़ाई से हो सकती 
सच्ची नेक कमाई 

Lyrics - Sushil Sarit




Hindi Geet ......Satya dharm ki

सत्य धर्म का कार्य को स्थापित 
    बाबा ने जो उसको मानो 
उसको समझो धर्म की 
सच्ची रूह को तुम पहचानों। 

विष्णु पूरी जाने की इच्छा है तो 
एक संग जुड़ जाओ 
एक पिता को याद करो दिल से 
उसकी ही तरफ मूड जाओ। 

जो अशुद्ध है खान - पान 
उसको त्यागो यह मानो 
इसको समझो धर्म अपना 
सच्ची रूह को तुम पहचानों। 

पूर्ण ह्रदय से वफा करोगे 
  तो सम्पूर्ण बनोगे 
दुःख से मुक्ति मिलेंगी 
सुख की सीढ़ी चढ़ेंगे। 

सत्य धर्म का कार्य को स्थापित 
    बाबा ने जो उसको मानो 
उसको समझो धर्म की 
सच्ची रूह को तुम पहचानों।



                                                                  Lyrics By - sushil sarit
 

Friday, February 26, 2016

My Collection of Shayaris



पास आकर सभी दूर चले जाते हैं;
अकेले थे हम, अकेले ही रह जाते हैं;
इस दिल का दर्द दिखाएँ किसे;
मल्हम लगाने वाले ही जखम दे जाते हैं!
 

प्यार करने वालों की किस्मत खराब होती है,
हर वक़्त इंतेहा की घड़ी साथ होती है,
वक़्त मिले तो रिश्तो की किताब खोल के देख लेना,
दोस्ती हर रिश्ते से लाजवाब होती है.. 
 
कहाँ मांग ली थी कायनात मैंने,
जो इतना दर्द मिला,
ज़िन्दगी में पहली बार खुदा,
तुझसे ज़िन्दगी ही तो मांगी थी।।  
          
मुस्कारने के मकसद न ढूँढ,
वर्ना जिन्दगी यूँ ही कट जाएगी,
कभी बेवजह भी मुस्कुरा के देख,
तेरे साथ साथ जिन्दगी भी मुस्कुरायेगी।        



रूठी जो ज़िन्दगी तो मना लेंगे हम,
मिले जो गम वो सह लेंगे हम,
बस आप रहना हमेशा साथ हमारे तो,
निकलते हुए आंसुओं में भी मुस्कुरा लेंगे हम!

 
 हम भी है कुछ अधूरे से तेरे बिना
इतना की अलफ़ाज़ में नही बोल सकते
बिना बोले समझ जाती है तू मुझे
इसी सुकून से जी रहा हु आज भी यहा।।
 
वो दर्द ही क्या जो आँखों से बह जाए,
वो ख़ुशी ही क्या जो होठों पर रह जाए,
कभी तो समझो मेरी ख़ामोशी को,
वो बात ही क्या जो लफ्ज़ आसानी से कह जाए!
 

रूठा रहे मुझसे वो, मंजूर है, लेकिन,
उसे समझा दो कि वो मेरा शहर ना छोङे,
प्यार तो किस्मत में नहीं है शायद,
कम से कम उसका दीदार तो होता रहे।

Sunday, February 14, 2016

Agar Aasman Tak Mere Hath Jate......Hindi Lyrics

    अगर आसमान तक मेरे हाथ जाते
    तो कदमो मैं तेरे सितारे बिछाते
    अगर आसमान तक मेरे हाथ जाते
    तो कदमो मैं तेरे सितारे बिछाते
    कही दूर परियो की नगरी मैं चल कर
    मोहब्बत का एक आशियाना बनाते

    अगर आसमान तक मेरा हाथ जाते
    तो हम चाँदनी से राहे सजाते
    कही दूर परियो की नगरी मैं चल कर
    मोहब्बत का एक आशियाना बनाते
    अगर आसमान तक मेरे हाथ जाते
    तो कदमो मैं तेरे सितारे बिछाते

    यहा पर वाहा पर बिखेरेंगे कालिया
    महकती रहेगी ये फूलो की गलिया
    यहा पर वाहा पर बिखेरेंगे कालिया
    महकती रहेगी ये फूलो की गलिया
    ये ज़िल मिल करेरी रेशमी से नज़ारे
    चलेंगे यहा धड़कनो के इशारे
    चलेंगे यहा धड़कनो के इशारे

    तो किरणों का आँगन मैं पेहरा बिठाते
    अगर आसमान तक मेरे हाथ जाते

    यहा सिर्फ़ बरसे वाफाओ के बदल
    भिगो के हम को ये कर देंगे पागल
    यहा सिर्फ़ बरसे वाफाओ के बदल
    भिगो के हम को ये कर देंगे पागल

    यहा हम बहारो की चादर बिछाए
    मोहब्बत की खुशबू यहा पर लुटाए
    मोहब्बत की खुसबू यहा पर लुटाए
    खुशियो के पंछी यहा हम उड़ते
    अगर आसमान तक मेरे हाथ जाते

    कही दूर परियो की नगरी मैं चल कर
    मोहब्बत का एक आशियाना बनाते
    अगर आसमान तक मेरा हाथ जाते
    तो हम चाँदनी से राहे सजाते
    तो कदमो मैं तेरे सितारे बिछाते
    तो हम चाँदनी से राहे सजाते
   तो कदमो मैं तेरे सितारे बिछाते।

गीतकार - महेन्द्र दळवी
संगीतकार - दिलीप सेन और समीर सेन
गायक - सोनू निगम और अनुराधा पोडवाल




Wednesday, February 10, 2016

Dadi Janki ji A spiritual Way - 3

दादी जानकी जी ......

आध्यात्मिकता किसी आश्रम में रहने की बात नहीं है। दादी जानकी का जो तीसरा चारित्रिक गुण है, वह यह कि वह प्रत्येक प्रश्न, प्रत्येक समस्या को उसके शुद्धतम रूप में, उसकी जड़ में जाकर समझती है। दादी जी से जब कोई सवाल करता है चाहे वो बड़ा हो या छोटा हो दादी उसे सुनती है और उसे अपने चेतना के साथ जोड़कर उसका जवाब ढूंढ़ती है। इस से मैंने ये सीखा की हम सब के अंदर एक अदृश्य शक्ति है और उस का उपयोग नहीं करते है लेकिन दादी उसका उपयोग बखूबी करती है। इस लिए उनका जवाब सब के अन्तकरण को छू लेता है। और दादी जब भी बात करती है तो वो दर्शकों के सर्वभौमिक प्रकृति और स्वाभाव की बात करती है जो हम सब की एकता है आध्यत्मिक एकता है जीवन में हम सब को इस पर काम करना है जो सत्य है वास्तविकता है। दादी जो कुछ कर रही है उसके लिए आत्माबल चाहिए अगर हम भी इस तरह कुछ करे तो दुनिए के विपरीत दिशा में जायेंगे। जहाँ दादी बहुत आगे निकल चुकी है। दादी के कदम के निशान पे भी अगर हम चलेंगे तो आज हम दुनिया की जिन तमाम मसालों पर जहा हम लंबी बहस कर रहे है वो न कर अमन और शांति की अनुभूति में लग गए होते। 

Monday, February 8, 2016

Dadi Jankiji A spiritual way - 2

ॐ शांति
एक आध्यात्मिक गुरु या नेता या अभिनेता वही होता जिनके अन्दर एक रूपांतरण या परिवर्तन करने की शक्ति या क्षमता हो। आप उन लोगों को पहचान सकते है, क्यों कि  वे केवल अपने अस्तित्व द्वारा आपके जीवन में बदलाव ला पाए है। कुछ लोग संसार में ऐसे भी जो अच्छा बोल सकते है, वो आपको ज्ञान दे सकते है, पर वे आपके लिए सबकुछ नहीं है। जैसे दादी जानकी जी को एक बार मिलते ही मेरे अंदर एक रूपांतरण हुआ और मैं दादीजी को अपना आदर्श मनने लगा। ऐसा बहुत बार हुआ की मै बहुत से गुरु या नेताओं से मिलता रहा पर दादीजी की एक मुलाकात मेरे जीवन का यादगार पल बन गया। और मुझे बार बार इस पर सोचने या मंथन करने के लिए महबूत किया।

हम सब चाहते है भाईचारा हो, घृणा ना हो, विरोध ना हो अगर ऐसा होता भी है तो हमारी योग्यता हो आध्यात्मिक प्रेम को साझा करने की। जैसे दादी का व्यक्तित्व आदर्श और वास्तविकता में कहीं भी ब्रेक डाउन नहीं है चाहें वो कही भी रहे। योग्यता मुलभुत रूप से एक व्यक्ति के चैतन्य के स्तर से जुडी हुई है।

जितना ही आपका चैतन्य का स्तर कम होगा, उतना ही अमृत और विष में अंतर करने या समझने की योग्यता कम होगी।  जितना आपकी चैतन्य का स्तर ऊचा होगा उतना आपकी योग्यता ज्यादा होगा।

आप किसी से पूछते है ," क्या आप प्रेम करते है ?" तो कहेगा ," हाँ मैं प्रेम करता हूँ ," पर हकीकत ये है जहाँ उसे प्रेम करना है वो प्रेम वहा नहीं दिखता। जैसे की संघर्ष के समय प्रेम होना चहिये पर नहीं है। और जिन्हें हम पसंद नहीं करते है वहा प्रेम होना चाहिये। ये भी मनुष्य की योग्यता पर है जो सब में नहीं है ये कुछ लोगो में है  जैसे दादी जानकी जी मैं मैंने देखा।

Sunday, February 7, 2016

Dadi Jankiji A spiritual Way

दादी जानकी जी

एक रेशम की डोर जैसा उनकी ज्ञान की शुद्धता है ज्ञान रत्नों की चमक उनके पास है और वो चमक हर कोई जो उनसे मिलता है वो उस ज्ञान की चमक का अनुभव करता ही है चाहे वो कुछ सेकंड के लिए ही मिले हो। ज्ञान की सुंदरता से वो भरपूर है उनके हर शब्द हमारे हृदय के अंतरंग को छू लेते है। और हमें भी उस परम शक्ति को पा लेने की स्वत प्रेरणा देती है।
दादी जी कहती है हमें सिर्फ आत्मा का पाठ नहीं पढ़ना है लेकिन आध्यात्मिक शक्तियों का अनुभव करना है ज्ञान की गहराइयो में जाकर जीवन जीने का रास्ता ढूंढना है ज्ञान सिर्फ सुनने तक न हो बल्कि हमारे हर कर्म में ज्ञान का दर्शन हो।
दादी जानकी के साथ के वार्तालाप में एक अनोखा एकरूपता है और बड़ी दिलचस्प बात ये है की उनके  शब्दों में कोई मिश्रण नहीं है आज ये है तो कल वो है।  दादी को अपनी यात्रा का ज्ञान है ऐसे नहीं जैसे आप सिर्फ ड्राइवर के सीट पर बैठे हो और स्टेरिंग पर हाथ है और कोई दूसरा रास्ता बता रहा हो नहीं दादी को अच्छी तरह पता है कहा जाना है उसका पूरा नक्शा उनके बुद्धि में है।

Tuesday, February 2, 2016

ब्लड ग्रुप से व्यक्ति का स्वभाव


आपको ये सुनकर थोड़ा अजीब जरूर लग रहा होगा कि ब्लड ग्रुप से व्यक्ति स्वभाव का भी तय हो सकता है!! अब भई हम नहीं जानते कि ये सच है या नहीं लेकिन जापानी ज्योतिषविद्या के अनुसार ये बात जानी जा सकती है कि ब्लड ग्रुप के आधार पर व्यक्ति के स्वभाव की खास बातें क्या हैं।

ये बात तो आप जानते ही हैं कि जिन लोगों का ब्लड ग्रुप “ए” होता है वे लोग केवल अपने ही ब्लड ग्रुप के लोगों को रक्त दे सकते हैं और उन्हीं का रक्त ले भी सकते हैं। ऐसा ही ब्लड ग्रुप “बी” के साथ भी है।

इस गुण के आधार पर ही जापानी ज्योतिष विद्या के अंतर्गत ब्लड ग्रुप और व्यक्ति के स्वभाव के बीच संबंध को तलाशा गया है। आइए जानते हैं क्या कहती है जापानी ज्योतिष विद्या आपके विषय में।

जिन लोगों का ब्लड ए  ग्रुए है, उन लोगों की सबसे खास बात यह है कि ये लोग अपनी भावनाओं को प्रदर्शित करने में बहुत हिचकिचाते हैं। इन्हें आप अपने लिए पर्फेक्ट मान सकते हैं बशर्ते आप इनकी खामियों को भी समझने में कामयाब रहें। इनकी खामियों की बात करें तो ये लोग काफी जिद्दी और अत्याधिक भावुक होते हैं। लेकिन इनकी खास बात यह है कि ये ईमानदार और समर्पित स्वभाव वाले होते हैं।

ब्लड ग्रुप ओ वाले सकारात्मकता होते है वहीं दूसरी ओर इनकी खामियों की बात करें तो बातों और घटनाओं को भूलना, आत्मकेन्द्रित होना, इनके स्वभाव को दूसरों के लिए मुश्किल बना देते हैं। 


ये एक दुर्लभ प्रकार का ब्लड ग्रुप है, लेकिन जिन लोगों के शरीर में एबी ब्लड ग्रुप का मेल होता है वे लोग काफी स्मार्ट और साथ ही जीनियस कहे जा सकते हैं। ये बहुत कम बोलते हैं और साथ ही बहुत जल्दी किसी के साथ घुलते-मिलते भी नहीं हैं। इस ब्लड ग्रुप के लोगों को तीन शब्दों में परिभाषित किया जा सकता है। महत्वाकांक्षी, घमंडी और रिस्क टेकर।


टू बी कॉन्टिनुएड .....

तुलसी की औषधीय गुण ........

भारत में पांच में से कम से कम एक घर में आसानी से तुलसी का पौधा पाया जाता है, क्योंकि हिन्दू धर्म में यह एक पूजनीय पौधा है। परन्तु पूजा के अलावा तुलसी के पत्तों में काफी सारे औषधीय गुण है, जिसकी चर्चा हम यहां करने जा रहे हैं।

क्या आप जानते हैं कि तुलसी का पौधा काफी तेजी से उग जाता है, लेकिन कभी पेड़ नहीं बनता। अमूमन इसकी ऊंचाई 3-4 फीट ही रहती है। लेकिन इतना छोटा सा यह पौधा हमें बड़ी-बड़ी बीमारियों से बचाता है, जैसे कि किडनी के रोग से बचाव, दिल की बीमारी से बचाव, और भी कई सारे रोगों की एक दवा है ‘तुलसी’।

किडनी की पथरी
लेकिन इसे भिन्न-भिन्न रोगों का इलाज करने के लिए कैसे इस्तेमाल करना है, यह जान लीजिए। यदि किसी को किडनी की पथरी है, तो वह तुलसी की पत्तियों को उबालकर बनाया गया काढ़ा शहद के साथ नियमित रूप से 1 माह तक पीए, उसे आराम मिलना आरंभ हो जाएगा। इसके प्रयोग से अपने आप ही कुछ समय के बाद पथरी मूत्र मार्ग से बाहर निकल आती है।

दिल की बीमारी
तुलसी की पत्तियां खून में बन रहे कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करती हैं, इसलिए यह हृदय रोग से ग्रसित मरीजों के लिए वरदान साबित होती हैं। जिन्हें दिल की बीमारी हुई हो, उन्हें तुलसी के रस का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। केवल तुलसी के अलावा यदि इसके साथ हल्दी भी मिलाकर पानी पीया जाए तो अधिक लाभकारी होता है।

यदि संक्रमण हो तो
लेकिन जिन्हें रोग है केवल उनके लिए ही क्यों, किसी ही आम व्यक्ति के लिए तुलसी का रोज़ाना सेवन करना फायदेमंद है। उदाहरण के लिए, यदि फेस पर किसी तरह का कोई संक्रमण बन रहा है या त्वचा के निखार के लिए भी तुलसी के पानी का इस्तेमाल किया जाता है।

चमकदार त्वचा के लिए
आप कुछ घंटों के लिए गुनगुने पानी में तुलसी के पत्ते डालकर रख दें, बाद में इससे मुंह धो लें। रोज़ाना यह 2-3 बार करेंगे तो आपको अपनी त्वचा में एक चमकदार फर्क महसूस होगा।

थकान को करे दूर
अब हम आपको तुलसी का एक ऐसा फायदा बताने जा रहे हैं, जिसे जानने के बाद आप जरूर इसका इस्तेमाल आरंभ कर देंगे। विशेषज्ञों के अनुसार तुलसी के इस्तेमाल से थकान दूर होती है। अब थकान तो आजकल हर दूसरे व्यक्ति को महसूस होती है, तो फिर सोच क्या रहे हैं।

रोज़ाना करें इस्तेमाल
रोज़ाना तुलसी के पानी का सेवन करें या फिर केवल इसे चाय में डालकर भी पी सकते हैं। इससे चाय तो स्वादिष्ट लगती ही है, साथ ही तुलसी की पत्तियां शरीर से सारी थकान छू-मंतर कर देती हैं।