Wednesday, April 2, 2014

Hindi Motivational Stories - " जीवन का अंतिम लक्ष्य आत्मस्वरूप की अनुभूति "

" जीवन का अंतिम लक्ष्य आत्मस्वरूप की अनुभूति "


  महान राजा भर्तुहरी के सम्बन्ध में एक बड़ी ही प्रीतिकर और शोधपूर्ण कहानी है। कहते है कि वह अपने अपार धन, वैभव, राजपाट को त्याग कर तपस्या के करने जंगल चला गया। उनके जीवन में त्याग सिद्धान्त के रूप में नहीं परन्तु जीवन में भोग और सम्पत्ति की व्यर्थता के अनुभव से फलित हुआ था। हुआ ऐसा कि एक दिन वे पेड़ की शीतल छाया में प्रभु की याद में ध्यान - मग्न बैठे थे। अचानक उनकी आँखे खुली। वृक्ष के पास में एक छोटी पगडंडी गुज़र रही थी। थोड़ी दूर उस पगडंडी पर सूर्य की रोशनी में एक अदभुद और बड़ा हीरे का टुकड़ा पड़ा चमक रहा था। ऐसा हिरा उसने पहले कभी नहीं देखा था।

                 तब राजा के मन में कामना जगी कि उस हिरा को उठा लू। अचानक उस बेहोशी के क्षण में वे अपने ध्यान के केन्द्र से अलग हो गये। लेकिन शारीर तो अब भी सिद्धासन में अचल था परन्तु मन तो उस हीरे को पाने की चाहत में चल पड़ा। मन से वहाँ नहीं है। अब शारीर यही अचल मृत आवस्था में है। भर्तुहरी मन से वहा गये और देखा कि उनसे पहले वहाँ दो व्यक्ति घोड़े पर सवार हो अलग - अलग दिशाओ से वहाँ आये। उन दिनों की नज़र भी उसी चमकते हीरे पर पड़ी। और दोनों ने हिरा पहले देखने का दावा कर तलवारें खीच ली। निर्णय का तो और कोई उपाय वहाँ नहीं था, वे आपस में लड़ पड़े। और कुछ ही देर में दोनों ने एक - दूसरे को समाप्त कर दिया। अब उस हीरे के पास दो लाशे पड़ी थी। भर्तुहरी ने देखा, हँसा और अपनी आँखे बंद कर ली और प्रभु - स्मरण में पुनः खो गया।

         क्या हुआ ? आप सोच रहे होंगे। . इस घटना से भर्तुहरी को सम्पत्ति की व्यर्थता का बोध हुआ। और वे पुरे दिल से ध्यान - मग्न हो गये।  और दूसरी तरफ उन दो व्यक्तियो का क्या हुआ ? एक पत्थर का हिरा उनके जीवन से अधिक कीमती हो गया। और उसी के कारण अपनी जान गवा दी।  इसलिये जब भी कामना होती है, तो हम अपने से दूर चले जाते है। अपने को भूल जाते है। ये कामनाये हमें आत्म - घात कि ऒर ले जाती है। कामना के वशीभूत हम अपनी सुधबुध खो देते है। क्षण भर के लिए राजा को जो सयम के अनुभव का आत्म केन्द्र था वह खो गया। एक हिरा अधिक शक्तिशाली हो गया और वे कमजोर हो अपने केन्द्र से हट कर उस हीरे की ऒर खिंचते चले गये। लेकिन फिर व्यर्थता के अनुभव ने उन्हें आत्म केन्द्रित कर दिया और उन्होंने अपनी आँखे बंद कर ली।

सीख - ध्यान आत्मा सयम के लिए है। ध्यान स्वम् को जोड़ता है और सम्पत्ति का मोहा व्यक्ति को अलग करता है और पतन कि ऒर ले जाता है। 

No comments:

Post a Comment