Sunday, January 27, 2013

Hai preet jaha Ki Reet Sada....Hindi Lyrics in Hindi


जब ज़ीरो दिया मेरे भारत ने,
भारत ने मेरे भारत ने
दुनिया को तब गिनती आई
तारो की भाषहा भारत ने
दुनिया को पहले सिखलाई

देता ना दशमलव भारत तो
यू चाँद पे जाना मुश्किल था
धरती और चाँद की दूरी का
आदाज़ लगाना मुश्किल था

सभ्यता जहा पहले आई
पहले जनमी है जहाँ पे कला
अपना भारत जो भारत है
जिसके पीछे सासार चला
सासार चला और आगे बढ़ा
ज्यूँ आगे बढ़ा, बढ़ता ही गया
भगवान करे ये और बढ़े
बढ़ता ही रहे और फूले-फले

है प्रीत जहा की रीत सदा, मई गीत वाहा के गाता हू
भारत का रहने वाला हू, भारत की बात सुनता हू

काले गोरे का भेद नही, हर दिल से हमारा नाता है
कुछ और ना आता हो हमको, हमे प्यार निभाना आता है
जिसे मान चुकी सारी दुनिया, मई बात वही दोहराता हू
भारत का रहने वाला हू, भारत की बात सुनाता हू

जीते हो किसी ने देश तो क्या, हमने तो दिलो को जीता है
जहा राम अभी तक हैं नर मे, नारी मे अभी तक सीता है
कितने पवन हैं लोग जहा, मई नित नित शीश झुकाता हू
भारत का रहने वाला हू, भारत की बात सुनाता हू

इतनी ममता नदियो को भी, जहा माता कह के बुलाते है
इतना आदर इंसान तो क्या, पत्थर भी पूजे जाते है
ऐसे धरती पे मैने जानम लिया, यह सोच के मई इतराता हू
भारत का रहने वाला हू, भारत की बात सुनाता हू


No comments:

Post a Comment